आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कच्ची शराब की भट्ठियां ध्वस्त

परानापुर कंजड़ बस्ती में छापेमारी, 40 कुंतल लहन नष्ट, दो महिलाएं गिरफ्तार

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के परानापुर कंजड़ बस्ती में मंगलवार दोपहर आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से संचालित कच्ची शराब की कई भट्ठियों को तोड़कर नष्ट किया गया तथा मौके पर मिले लगभग 40 कुंतल लहन को नष्ट किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी कमल किशोर शुक्ला ने किया। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, नीरजा सिंह, अमित श्रीवास्तव, के.के. मिश्रा तथा चौबेपुर थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार सहित पुलिस व आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो महिलाओं को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हिरासत में लिया गया। उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्तीकरण व सख्त कार्रवाई की चेतावनी   वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बारात एवं अन्य आयोजनों के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था,…

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कोतवाली पुलिस ने छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा   सकलडीहा (चन्दौली)। कोतवाली क्षेत्र के महेसुआ नई बाजार निवासी नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन