मार्कण्डेय महादेव धाम पहुंचीं अभिनेत्री काजल राघवानी, किया जलाभिषेक

मां के साथ की विधि-विधान से पूजा, मंदिर परिसर में दिखा श्रद्धालुओं का उत्साह

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री काजल राघवानी सोमवार देर रात ऐतिहासिक मार्कण्डेय महादेव मंदिर, कैथी पहुंचीं। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों द्वारा विधि-विधान से उनका दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक कराया गया। अभिनेत्री ने अपनी मां के साथ भगवान मार्कण्डेय महादेव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की।

मंदिर परिसर में काजल राघवानी की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दर्शन-पूजन के उपरांत उन्होंने कहा कि मार्कण्डेय महादेव धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा अत्यंत शांतिदायक है और सोमवार जैसे पावन दिन पर यहां पूजा-अर्चना करना उनके लिए एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव रहा।

इस अवसर पर मंदिर प्रशासन एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने अभिनेत्री का आत्मीय स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए और उनकी उपस्थिति को मंदिर के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    कटहलगंज चौराहे के पास तड़के हुआ हादसा, नंबर प्लेट के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस   रिपोर्ट विवेक राय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

     करोड़ों की लागत से सड़क और जल निकासी परियोजनाओं का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगा बेहतर आवागमन और मूलभूत सुविधाओं का लाभ   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    महिला नेतृत्व को मिला नया आयाम, लोक चेतना समिति ने किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    महिला नेतृत्व को मिला नया आयाम, लोक चेतना समिति ने किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास