दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला अपराध शाखा की समीक्षा के बाद कार्रवाई, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। पुलिस आयुक्त (महिला अपराध) कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चौबेपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पति सहित आठ नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

क्षेत्र के संदहा गांव निवासी पीड़िता रीता कुमारी ने बताया कि उसका विवाह 20 अक्टूबर 2020 को कंदवा पोखरा, मडुआडीह निवासी सोहन पुत्र रामजी के साथ कैथी स्थित ऐतिहासिक मार्कण्डेय महादेव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में दो लाख रुपये नकद, सोने की सिकड़ी व अंगूठी की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जाने लगा।

पीड़िता ने इस संबंध में विभिन्न स्तरों पर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला अपराध शाखा द्वारा प्रकरण की समीक्षा के बाद अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

नामजद आरोपियों में पति सोहन, ससुर रामजी, सास दुर्गा देवी, जेठ लवकुश, जेठानी सुंदरी, जेठ मोहन, जेठानी रीना तथा ननद मधु शामिल हैं। थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम