डुबकियां बाजार में वाहनों से डीज़ल चोरी की घटनाओं से मचा हड़कंप

एक माह में चार ट्रकों से 800 लीटर डीज़ल चोरी, चालक परेशान

ररिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के डुबकियां बाजार के समीप वाराणसी–गाजीपुर हाईवे की सर्विस रोड पर खड़े वाहनों से डीज़ल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते एक माह के भीतर चोरों ने चार ट्रकों को निशाना बनाते हुए करीब 800 लीटर डीज़ल चोरी कर लिया, जिससे वाहन चालकों में रोष और चिंता व्याप्त है।

पीड़ित ट्रक चालक घनश्याम यादव ने बताया कि उनके ट्रक से चोरों ने अलग-अलग तीन बार में लगभग 600 लीटर डीज़ल चोरी कर लिया। वहीं, एक अन्य ट्रक से भी करीब 200 लीटर डीज़ल चोरी होने की सूचना है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से चालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पीड़ित चालकों ने मामले की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने जारी किया अलर्ट, संदिग्ध उत्पादों की सूचना देने की अपील   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जनपद में मच्छरों से बचाव के लिए इस्तेमाल किए जाने…

    प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घकालीन सेवा पर काशी से बधाइयों की गूंज

    राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु बोले— सशक्त नेतृत्व और जनविश्वास की ऐतिहासिक उपलब्धि     वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    मच्छर भगाने वाले उत्पादों पर चेतावनी, अपंजीकृत रसायनों से स्वास्थ्य को खतरा

    शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि

    शहीद दिवस पर भदोही में तिरंगा यात्रा, शहीद झूरी सिंह को दी श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घकालीन सेवा पर काशी से बधाइयों की गूंज

    प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घकालीन सेवा पर काशी से बधाइयों की गूंज

    शहीद दिवस पर चौबेपुर में निकली तिरंगा पदयात्रा, श्रमदान कर दी श्रद्धांजलि

    शहीद दिवस पर चौबेपुर में निकली तिरंगा पदयात्रा, श्रमदान कर दी श्रद्धांजलि

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में 109 शिकायतें, केवल 5 का निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में 109 शिकायतें, केवल 5 का निस्तारण

    शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर, 22 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

    शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर, 22 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान