फर्जी भाई बनकर महिला से छह लाख की ऑनलाइन ठगी

न्यू ईयर गिफ्ट व विदेशी पैसे का दिया झांसा, साइबर सेल से जांच में जुटी पुलिस

मिर्जामुराद (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भोरकला मनकइया गांव में एक महिला से फर्जी भाई बनकर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने न्यू ईयर गिफ्ट और विदेश से पैसे भेजने का झांसा देकर महिला से करीब छह लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।

पीड़िता ममता देवी पत्नी संतोष पांडेय के अनुसार करीब एक पखवारे पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को उसका भाई बताया। बातचीत के दौरान जालसाज ने न्यू ईयर गिफ्ट और विदेश से भेजी गई रकम का हवाला देते हुए भरोसा दिलाया कि वह पहले उसकी बेटी के खाते में पैसे ट्रांसफर करेगा। इसके बाद उसने दावा किया कि छह हजार रुपये भेज दिए गए हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से रकम होल्ड हो गई है।

समस्या सुलझाने के नाम पर जालसाज ने अलग-अलग खातों में पैसे भेजने को कहा। झांसे में आकर पीड़िता ने एक ही दिन में कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हुए करीब छह लाख रुपये उसके बताए खातों में भेज दिए। रकम ट्रांसफर होने के बाद जब पीड़िता ने दोबारा संपर्क किया तो आरोपी का मोबाइल फोन बंद आने लगा। तब जाकर उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ।

पीड़िता ने सोमवार को मिर्जामुराद थाने पहुंचकर अज्ञात जालसाज के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    लंबित मुआवजा और वर्षों से बकाया वैधानिक ब्याज के भुगतान की उठी मांग; 30 सितंबर को प्रस्तावित धरने की दी जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी (चोलापुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-233…

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    उमरहा निवासी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपा प्रार्थना-पत्र; दबाव, धमकी और कुटिया को नुकसान पहुंचाने समेत कई आरोप लगाए     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    मां अंबे पूजा समिति ने नवरात्र आयोजन की तैयारियां तेज कीं

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    सेवा संकल्प अभियान में 28 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, एक जगह होगा नाट्य मंचन

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    राग बागेश्री की सुरलहरियों से गूंजा वृंदावन, विदुषी वर्मा सम्मानित

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

    ‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा