युवक पर जानलेवा हमला, 23 राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत

दानगंज चौकी क्षेत्र में सफेद स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दानगंज चौकी इलाके में मंगलवार की रात एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

पीड़ित संदीप सिंह, निवासी लाखी, लखनपुर, चोलापुर, दानगंज स्थित बरनवाल इंटरप्राइजेज में कार्यरत हैं। पीड़ित के अनुसार वह रात करीब आठ बजे दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान सुआरीझलाखी नहर के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो सवार करीब छह लोगों ने उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक लिया और उस पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने कट्टे की मुठिया से संदीप के सिर पर वार किया। जान बचाने के लिए संदीप खेत में कूदकर भागा, जिसके बाद हमलावरों ने मौके पर लगभग 23 राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई और फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 109(1), 115(2) व 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा