फूलपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

घायल बाइक सवारों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर पुलिस ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की। सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवारों को समय रहते अस्पताल पहुंचाकर पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र रामप्रवेश एवं रामवृक्ष पुत्र हरिनाथ, निवासी जाठी थाना सिंधोरा, दोनों चचेरे भाई बाइक से अपनी बहन के यहां खिचड़ी पहुंचाने जा रहे थे। जैसे ही वे गंगापुर (फूलपुर) चौराहे पर पहुंचे, सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के समय चौराहे पर तैनात फूलपुर थाने के उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव तथा कांस्टेबल मुकेश और अशोक ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की सूचना भी दी गई। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है। पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा