उचित मुआवजा न मिलने पर किसानों में रोष, करमी में हुई बैठक

एयरपोर्ट विस्तारीकरण में जा रही जमीन को लेकर किसान न्याय मोर्चा ने उठाई आवाज

पिंडरा (वाराणसी)। विकास खंड पिंडरा के करमी ग्राम सभा में बुधवार को एयरपोर्ट विस्तारीकरण में जा रही जमीन के बदले उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर आधा दर्जन गांवों के किसानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा न दिए जाने पर किसानों ने कड़ा आक्रोश जताया।

किसान न्याय मोर्चा के बैनर तले करमी, मंगारी, बैकुंठपुर, पुरा रघुनाथपुर, बसनी और खरका गांवों के किसान करमी बाजार में एकत्र हुए। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश संयोजक महेंद्र यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने कानून के तहत भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन किसानों को मिलने वाला न्यायसंगत मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि सभी प्रभावित किसान भूमि अधिग्रहण कानून की धारा 64 के तहत अपनी आपत्तियां दाखिल करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की जमीन सरकार किसी भी हालत में जबरन नहीं ले सकती।

बैठक के दौरान किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। इस अवसर पर किसान नेता रामजी सिंह, जवाहरलाल दुबे, हेमराज सिंह, विनय पटेल, गोपाल मिश्रा, संतोष पटेल, सुरेश राव, बचाऊ लाल, मुनरिका, सुरेश पाठक, दुर्गा नारायण, शिव शंकर सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा