आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के लिए चोलापुर में स्थापित हुआ हेल्प डेस्क

निजी विद्यालयों की आरक्षित सीटों पर प्रवेश को लेकर ऑनलाइन आवेदन में मिलेगी अभिभावकों को सहायता

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम–2009 के तहत निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय चोलापुर में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सरोज ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, लखनऊ के निर्देशानुसार आर्थिक रूप से कमजोर एवं अल्पवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए पूर्व-प्राथमिक तथा कक्षा एक में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवेदन के दौरान अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरटीई के तहत सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों, विशेषकर अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को आरक्षित सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए विद्यालयों द्वारा पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं की कुल क्षमता का न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों का मैपिंग एवं पंजीकरण किया जा रहा है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा