चिरईगांव में पासपोर्ट मोबाइल वैन का शुभारंभ, अब गांव में ही बनेगा पासपोर्ट

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया उद्घाटन, प्रतिदिन 50 आवेदकों को मिलेगा अपॉइंटमेंट

चिरईगांव (वाराणसी)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को चिरईगांव ग्राम पंचायत भवन परिसर में पासपोर्ट बनवाने की मोबाइल वैन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन सेवा शुरू होने से अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट बनवाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और उन्हें शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में भारत के कुशल श्रमिकों की मांग विदेशों में तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में पासपोर्ट जैसी जरूरी सेवा का गांव स्तर पर उपलब्ध होना युवाओं के लिए बड़े अवसर खोलेगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी गुरुवार तक चलेगा। इसके तहत प्रतिदिन 50 सामान्य अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं। रविवार की शाम तक कुल 50 आवेदकों के पासपोर्ट बनाए जा चुके हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर केंद्र के रूप में ‘वैन-2’ का चयन कर अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह, सहायक पासपोर्ट अधिकारी संजीव सक्सेना, बीडीओ, एडीओ पंचायत कमलेश सिंह, ग्राम प्रधान धनंजय मौर्या, कमलेश मौर्या सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा