पूर्व बार उपाध्यक्ष की पत्नी की शिकायत पर सात पर मुकदमा, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

पति की मौत के बाद मारपीट, भूखा रखने और संपत्ति हड़पने का आरोप, चौबेपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

 

वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन, वाराणसी के पूर्व उपाध्यक्ष रहे दिवंगत अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह की पत्नी भारती सिंह की शिकायत पर चौबेपुर पुलिस ने सास-ससुर, जेठ-जेठानी और ननद सहित कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई संयुक्त पुलिस आयुक्त के आदेश पर की गई है।

शिकायत में भारती सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मृत्यु 29 नवंबर 2024 को हो गई थी, जिसके बाद से ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें और उनके तीन बच्चों को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई, जान से मारने की धमकियां दी गईं, बच्चों को भोजन तक नहीं दिया गया और घर में गुप्त कैमरा लगाकर उनकी निगरानी की गई।

इसके अलावा शिकायत में यह भी कहा गया है कि ससुराल पक्ष द्वारा उनकी संपत्ति और धन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे और उसके बच्चों को घर से निकालने की धमकी भी दी गई।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम