बकैनी गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

महाराष्ट्र में रहने वाले परिवार के घर से नकदी, जेवरात और घरेलू सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के बकैनी गांव (मुनारी) में अज्ञात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। गृहस्वामी परिवार सहित महाराष्ट्र में निवास करता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बकैनी गांव निवासी सभाजीत जायसवार पुत्र घुरहू राम नवंबर 2025 में अपने पैतृक मकान में ताला लगाकर परिवार सहित महाराष्ट्र चला गया था। 18 जनवरी 2026 को उनका पुत्र सूरज जायसवार जब गांव स्थित मकान पर पहुंचा तो घर का ताला टूटा मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर पता चला कि चोर घर से फ्रिज, एलईडी टीवी, सीलिंग पंखे, फाइबर कुर्सियां, पीतल के बर्तन, कीमती साड़ियां, रजाई-गद्दे, गैस सिलेंडर व चूल्हा समेत शादी में मिले सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषणों में मांग टीका, नथिया, झुमके, मंगलसूत्र, चांदी की पायल और करधनी सहित अन्य गहने शामिल बताए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही गृहस्वामी महाराष्ट्र से गांव पहुंचे और चौबेपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पीटीएम ने बांधा समां, 200 से अधिक माताओं को किया गया सम्मानित   चोलापुर (वाराणसी)। मदर्स डे के अवसर पर श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर…

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार