पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का हल्ला बोल

धौरहरा में यूनियन बैंक सहित सभी बैंकों के कर्मचारियों ने बैज लगाकर जताया समर्थन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के धौरहरा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों के कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर बैज लगाकर जोरदार समर्थन जताया। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार से इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की 20 जनवरी 2026 की संस्तुति के अनुरूप पांच दिवसीय बैंकिंग को शीघ्र लागू करने की मांग की।

कर्मचारियों ने बैज पर लिखे नारों के माध्यम से अपना संदेश दिया 

“हम पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग करते हैं”

“आईबीए की संस्तुति के अनुसार पांच दिवसीय बैंकिंग को सरकार की स्वीकृति मिले”

“यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स जिंदाबाद”

“हल्ला बोल”

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, धौरहरा शाखा में शाखा प्रबंधक शशि शेखर ठाकुर, बद्रे आलम, मिथलेश कुमार, अमिताभ, मुन्नु रावत, बद्री रावत सहित अन्य कर्मचारियों ने बैज लगाकर आंदोलन में सहभागिता की।

इस अवसर पर यूनियन बैंक अधिकारी संगठन के क्षेत्रीय सचिव अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग से कर्मचारियों के कार्य–जीवन संतुलन में सुधार होगा और बैंकिंग सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण ढंग से बैज पहनकर अपना विरोध और समर्थन दर्ज कराया तथा सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा