ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में छीनी पिस्टल, फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर–नेवादा मार्ग पर ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विष्णु यादव ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की पिस्टल छीन ली और टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि चितईपुर थाना क्षेत्र में पेपर काटने वाली ब्लेड से ऑटो चालक का गला रेतकर हत्या करने वाले अभियुक्त विष्णु कुमार को मौके से ही दौड़ाकर पकड़ लिया गया था। इसके बाद उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की और एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

एसीपी ने बताया कि अभी तक मृतक ऑटो चालक की पहचान नहीं हो पाई है। ऑटो के मालिक को बुलाया गया है और उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी के साथ चल रहे ऑटो से अचानक लहूलुहान चालक उतरकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी विष्णु यादव ब्लेड फेंककर मिठाई की दुकान से होता हुआ पास ही अपने घर में जाकर छिप गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि घायल चालक को तुरंत ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर डीसीपी क्राइम सरवणन टी भी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि ऑटो का मालिक अशोक विहार कॉलोनी का निवासी है, जिससे संपर्क साधा जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास