रजपुरा कॉलोनी में मकर संक्रांति उत्सव, शिवाजी प्रभात शाखा ने किया आयोजन

मुख्य वक्ता मुकेश उपाध्याय ने दिया मार्गदर्शन, नगर व जिले के गणमान्य रहे उपस्थित

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रजपुरा कॉलोनी फेज-01 में शिवाजी प्रभात शाखा, नगर भदोही की ओर से उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बड़े भाई श्रीमान मुकेश उपाध्याय उपस्थित रहे, जो शासकीय अधिवक्ता के रूप में जिला मुख्यालय ज्ञानपुर, भदोही में कार्यरत हैं तथा वर्तमान में जिला मुख्य मार्गदर्शक का दायित्व भी निभा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों और नागरिकों को प्रेरक मार्गदर्शन (पाथेय) प्रदान किया तथा मकर संक्रांति के सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर माननीय नगर संघ चालक श्रीमान रमेश जी, नगर प्रचारक श्रीमान सच्चिदानंद जी, नगर कार्यवाह श्रीमान आकाश जी, नगर व्यवस्था प्रमुख नीतेश जी, शाखा कार्यवाह श्रीमान मनीष जी, गुरुशरण जी, रजनीश जी, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी उत्तम दुबे (मानिकपुर), विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष श्रीमान महेश त्रिपाठी जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी उर्फ पप्पू भैया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वरिष्ठ अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य अलिनेंद्र उपाध्याय जी का आशीर्वाद भी कार्यक्रम को प्राप्त हुआ। वहीं प्रशासन की ओर से कोतवाल नगर भदोही श्रीमान सच्चिदानंद पाण्डेय जी की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा