विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया शुरू

तीनों विधानसभाओं में निर्धारित स्थलों पर हो रही सुनवाई, जिलाधिकारी ने ज्ञानपुर तहसील परिसर का किया निरीक्षण

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत नोटिस सुनवाई की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुँवर वीरेन्द्र मौर्य ने दी।

उन्होंने बताया कि गणना अवधि के दौरान बीएलओ द्वारा नो मैपिंग श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन नोटिसों की सुनवाई संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत चिन्हित स्थलों पर 21 जनवरी 2026 से की जा रही है।
विधानसभा भदोही के अंतर्गत नोटिस सुनवाई के लिए सभागार, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय अभोली, सुरियावां, न्यायालय कक्ष तहसीलदार भदोही (तहसील भदोही), सभागार खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय भदोही तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भदोही को निर्धारित किया गया है।

विधानसभा ज्ञानपुर के अंतर्गत सुनवाई के लिए सभागार खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय अभोली, सभागार खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डीघ (वहिदा), सभागार खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय ज्ञानपुर, ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय डीघ, तहसील परिसर ज्ञानपुर तथा तहसील कैम्पस ज्ञानपुर को स्थल बनाया गया है।

वहीं विधानसभा औराई के अंतर्गत छोटा सभागार खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय औराई, सभागार तहसील कैम्पस औराई, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय औराई तथा नियर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को नोटिस सुनवाई स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने 393-ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित नोटिस सुनवाई स्थल तहसील परिसर ज्ञानपुर का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने संबंधित सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ नोटिस में अंकित सुनवाई स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि उनकी शिकायतों एवं अभ्यावेदनों का निस्तारण समय से किया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

    बुझारत की कुटिया विवाद को लेकर शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग