जौनपुर को ‘जीरो फेटालिटी डिस्ट्रिक्ट’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम

क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, 7 प्रमुख सड़कों पर होगा सघन निगरानी तंत्र

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जनपद जौनपुर में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और मृत्यु दर को शून्य करने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग तथा सेव लाइफ फाउंडेशन के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा Zero Fatality District (ZFD) योजना के अंतर्गत गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों (CC Teams) के उपनिरीक्षकों एवं मुख्य आरक्षी/आरक्षियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, प्रवर्तन कार्यवाही एवं विवेचना से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य खतरनाक मार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को न्यूनतम करना तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना रहा।

अधिकारियों ने बताया कि जौनपुर को जीरो मृत्यु दर जनपद के रूप में चिन्हित किया गया है। इस योजना के तहत जनपद की सात प्रमुख सड़कों—एनएच-31, एनएच-731, एनएच-135ए, एनएच-128ए, एसएच-07, एनएच-319डी एवं एनएच-28—को क्रिटिकल कॉरिडोर घोषित किया गया है। इन मार्गों पर निगरानी और दुर्घटना नियंत्रण के लिए 15 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों का गठन किया गया है, जिनमें प्रत्येक टीम में एक उपनिरीक्षक और चार मुख्य आरक्षी/आरक्षी शामिल हैं।

प्रशिक्षण सत्र में सीसी टीमों के दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इनमें संवेदनशील समय पर प्रभावी चेकिंग, रात्रि में भारी वाहनों की आकस्मिक जांच, थके हुए चालकों को विश्राम की सलाह, अतिक्रमण हटवाना, खराब वाहनों को तत्काल हटाना, बॉडी वार्न कैमरा व अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, तथा ढाबों, पेट्रोल पंपों और मैरिज हालों के सामने अवैध पार्किंग पर रोक जैसे बिंदु शामिल रहे।

इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि क्रिटिकल कॉरिडोर में होने वाली दुर्घटनाओं की विवेचना उसी क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक द्वारा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में एनएचएआई एवं सेव लाइफ फाउंडेशन के अधिकारियों के सहयोग से जनपद के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया गया और उनमें सुधार के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस पहल से जौनपुर में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी और जनपद को सुरक्षित यातायात का एक आदर्श मॉडल बनाया जा सकेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी