नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की सजा

पॉक्सो अदालत का सख्त फैसला, ₹38 हजार अर्थदंड भी लगाया

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

जौनपुर। जनपद की अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) उमेश कुमार की अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹38,000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला लगभग सात वर्ष पुराना है।

 

अभियोजन कथानक के अनुसार सिंगरामऊ थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता ने थाना सिंगरामऊ में तहरीर देकर बताया कि 21 अगस्त 2018 को दोपहर करीब 2 बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री को लवकुश खरवार निवासी ग्राम खजुरन, थाना बदलापुर, बहला-फुसलाकर मुंबई भगा ले गया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित परिवार पर मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव भी बनाया था।

 

पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय एवं कमलेश राय द्वारा प्रस्तुत किए गए गवाहों के बयान तथा पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के गहन परीक्षण के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया।

 

अदालत ने आरोपी लवकुश खरवार को 20 वर्ष के कठोर कारावास के साथ ₹38,000 के अर्थदंड से दंडित किया। न्यायालय के इस फैसले को नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त संदेश देने वाला माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बिजली, सड़क और मीटर विवाद पर घिरा प्रशासन

    जन समस्याओं को लेकर बढ़ा असंतोष, SVKP अध्यक्ष अशोक सिंह ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर। जिले में लगातार बढ़ रही जन समस्याओं को…

    जौनपुर में बेटी ने निभाया बेटा होने का फर्ज, भाई को दी मुखाग्नि—टूटी सामाजिक रूढ़ियां

    पति के बाद अब भाई का भी अंतिम संस्कार कर अंजू पाठक ने पेश की साहस और कर्तव्य की मिसाल; समाज में सराहना की लहर   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन