इंटरलॉकिंग और स्ट्रीट लाइट कार्य में 3.17 लाख का घोटाला उजागर

जांच में आरोप सही पाए गए, ग्राम प्रधान–सचिव सहित कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

बरसठी (जौनपुर)। विकास खंड बरसठी के रसूलहा गांव में स्ट्रीट लाइट और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के नाम पर करीब 3 लाख 17 हजार 516 रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

जांच रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत में कागजों में 51 स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने का दावा किया गया, जबकि मौके पर केवल 39 स्ट्रीट लाइटें ही पाई गईं। इनमें से भी अधिकांश खराब हालत में मिलीं। इसके बावजूद पूरे कार्य का भुगतान दर्शा दिया गया, जो सीधे तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।

मामले की शिकायत रसूलहा गांव निवासी आत्माराम ने 8 अक्टूबर को खंड विकास अधिकारी बरसठी को दी थी। शिकायत के आधार पर कराई गई जांच में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और संबंधित सीडी/पीआरडी कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को भेज दी गई है।

हालांकि रिपोर्ट भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से शिकायतकर्ता और ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित कराई जाए।

जांच में वीडियो साक्ष्यों के आधार पर भी आरोपों की पुष्टि हुई है। इस जांच टीम में एडीओ आईएसबी दीपक कुमार श्रीवास्तव, जेई सत्यम सिंह और तकनीकी सहायक हरि प्रकाश सिंह शामिल थे। रिपोर्ट में ग्राम प्रधान अनीता पटेल, ग्राम सचिव अमित कुमार यादव और संबंधित कर्मचारी विकास यादव की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

अब ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है और दोषियों पर कब तक सख्त कदम उठाए जाते हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा