चाइनीज मांझे से डॉक्टर की मौत पर कांग्रेस का सरकार पर हमला

अजय राय बोले—अवैध धंधों को मिल रहा संरक्षण, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

केराकत (जौनपुर)। नगर के मोहल्ला शेखजादा निवासी डॉक्टर समीर हाश्मी पुत्र मुकीम हाश्मी की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर चाइनीज मांझा बिक्री पर कड़ी कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है।

मंगलवार को केराकत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अजय राय ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दो नंबर के धंधों में संलिप्त लोगों को संरक्षण दे रही है। अजय राय ने कहा कि चाहे चाइनीज मांझा बेचने वाले हों या कोडीन कफ सिरप का अवैध कारोबार करने वाले, सभी को सरकार का सहारा मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग सरकार की जय-जयकार कर रहे हैं, उन्हें खुली छूट और संरक्षण दिया जा रहा है।

कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर तंज कसते हुए अजय राय ने कहा कि सिरप माफियाओं को आशीर्वाद दिया जा रहा है, जबकि आम जनता अपनी जान गंवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही और संरक्षण की नीति के कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है।

अजय राय ने डॉक्टर समीर हाश्मी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा सरकार पर उचित मुआवजा, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने का दबाव बनाया जाएगा।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी डॉक्टर समीर हाश्मी की मौत को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने चाइनीज मांझे की बिक्री पर तत्काल पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    12 अगस्त को भन्नौर से मियाचक तक निकलेगी भव्य यात्रा   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय   बरसठी (जौनपुर): भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने…

    विधायक के खिलाफ कथित आपत्तिजनक ऑडियो से बढ़ी सियासी हलचल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    सपा नहीं, अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने सुरेरी थाने पहुंचकर की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग; वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच शुरू   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी