नितिन नबीन के भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर डॉ. दयाशंकर मिश्र ने दी बधाई

आयुष मंत्री बोले—आपका नेतृत्व पार्टी को देगा नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती

वाराणसी। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने शुभकामना संदेश में आयुष मंत्री ने कहा कि नितिन नबीन को मिला यह ऐतिहासिक दायित्व निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊर्जा, नवचेतना और संगठनात्मक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण और सुशासन के संकल्प को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगी। आपका कार्यकाल सफल, प्रेरणादायी और यशस्वी हो—यही मंगलकामनाएं।”

इस अवसर पर युवा भाजपा नेता गौरव राठी ने भी नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ से काशी की सभी कार्यकर्ताओं की यही प्रार्थना है कि पार्टी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह