मणिकर्णिका घाट को लेकर फैले भ्रम पर आयुष मंत्री ने किया स्थिति स्पष्ट

17.56 करोड़ की परियोजना से होगा गरिमामयी पुनर्विकास, सभी मूर्तियां व मंदिर पूरी तरह सुरक्षित

 

वाराणसी। प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर मणिकर्णिका घाट को लेकर उठे विवाद पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में काशी आज अपने दिव्य और भव्य स्वरूप के कारण पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 7.26 करोड़ श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का स्वागत कर वाराणसी ने नया इतिहास रचा है।

आयुष मंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के बाद अब मणिकर्णिका घाट का समग्र और गरिमामयी पुनर्विकास काशी की आध्यात्मिक आत्मा को और अधिक सशक्त बना रहा है। इस परियोजना के तहत मणिकर्णिका घाट पर 17.56 करोड़ रुपये की लागत से रैंप, वुड प्लाजा, व्यूइंग एरिया, बेहतर एक्सेस पाथ, रूफटॉप एवं वीआईपी सीटिंग जैसी आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और श्रद्धालु हितैषी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस परियोजना की नींव वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी, जिसे वर्ष 2026 तक पूर्ण किया जाना है। इसका उद्देश्य मोक्ष के इस पावन द्वार को और अधिक सम्मानजनक, सुव्यवस्थित और सुगम बनाना है, वह भी आस्था और परंपरा की पवित्रता को अक्षुण्ण रखते हुए।

उन्होंने बताया कि मणिकर्णिका घाट पुनर्विकास परियोजना को रुपा फाउंडेशन द्वारा अपनी सीएसआर (कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व) प्रतिबद्धताओं के अंतर्गत वित्तपोषित एवं क्रियान्वित किया जा रहा है। यह परियोजना पिछले एक वर्ष से क्रियान्वयन की अवस्था में है। इसके अंतर्गत दाह-संस्कार से जुड़ी व्यवस्थाओं जैसे चिता प्लेटफॉर्म, लकड़ी भंडारण व विक्रय क्षेत्र, पूर्व-क्रिया स्थल, मुंडन क्षेत्र, आगंतुकों के बैठने की सुविधा, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित किया जा रहा है।

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी की ओर से जारी विज्ञप्ति में मंत्री ने बताया कि घाट की सीढ़ियों पर आरंभ किए गए पुनर्निर्माण कार्य के दौरान सीढ़ियों से सटी दीवारों पर स्थापित कुछ आकृतियां, शिल्पकृतियां एवं मूर्तियां ध्वस्तीकरण के समय अपनी जगह से हटकर नीचे आ गई थीं। इस प्रक्रिया में प्रभावित हुई सभी मूर्तियों और शिल्पकृतियों को पूरी तरह सुरक्षित रूप से एकत्र कर संरक्षण में रखा गया है, ताकि कार्य पूर्ण होने के बाद उन्हें उनके मूल स्वरूप और स्थान पर पुनः स्थापित किया जा सके।

आयुष मंत्री ने स्पष्ट किया कि मणिकर्णिका घाट पर स्थित मसानेनाथ मंदिर, महाकाल मंदिर, तारकेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी मंदिर पूर्णतः सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यह दिखाने का प्रयास किया जा रहा है कि मंदिरों को क्षति पहुंचाई जा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि केवल दाह-संस्कार से जुड़ी सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार मां गंगा, पावन घाटों और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर दशकों की उपेक्षा को छिपाने के लिए भ्रम फैलाने और विरोध को राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस मणिकर्णिका घाट को वर्षों तक अव्यवस्था और गंदगी के हवाले छोड़ दिया गया था, वही घाट आज विश्वस्तरीय सुविधाओं और आध्यात्मिक गरिमा का प्रतीक बनता जा रहा है।

आयुष मंत्री ने अंत में कहा कि आज काशी केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि आस्था, विरासत और विकास के संगम के रूप में वैश्विक पहचान स्थापित कर रही है। जनता यह देख और समझ रही है कि काशी का यह स्वर्णिम युग इसी सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में संभव हुआ है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास