आइसक्रीम गोदाम में शव मिलने से मचा हड़कंप

टकटकपुर के कैलाशपुरी कॉलोनी की घटना, चार–पांच दिन पुराना बताया जा रहा शव

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी में एक आइसक्रीम गोदाम के भीतर शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कंपनी के मैनेजर की सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी सौरभ सोनकर ने बताया कि उन्होंने अपना खाली प्लॉट “नमस्ते इंडिया” कंपनी को आइसक्रीम गोदाम के लिए किराए पर दे रखा है। दीपावली के बाद से यह गोदाम बंद पड़ा था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कंपनी के फ्रीज मैकेनिक सोनू गोदाम में पहुंचे थे। आइसक्रीम की ट्राइसाइकिलों की जांच के दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा है, जिससे दुर्गंध आ रही थी और उसके मुंह से खून निकल रहा था।

सोनू ने तत्काल इसकी सूचना कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव मैनेजर विद्यासागर पांडेय और डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था और वह अक्सर इलाके में घूमता रहता था। लोगों ने आशंका जताई है कि वह रात के समय आइसक्रीम गोदाम में घुस गया होगा और ठंड लगने से उसकी मौत हो गई होगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा