पंचवटी चुनार से पधारेंगे अचलानंद मानस पीयूष जी महाराज, प्रतिदिन शाम होगी कथा
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के जयरामपुर गांव में 24 जनवरी से 1 फरवरी तक 9 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोने वाली कथा का रसपान कराया जाएगा।
आयोजक शिवम मिश्रा पहलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचवटी, चुनार से पधारे कथावाचक अचलानंद मानस पीयूष जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का संगीतमय व भावपूर्ण वाचन किया जाएगा।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।





