गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा

महिला सशक्तिकरण थीम पर आधारित परेड से समाज को मिलेगा सकारात्मक संदेश

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रस्तावित परेड की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस वर्ष परेड को महिला सशक्तिकरण की थीम पर केंद्रित रखा गया है, ताकि समाज में सकारात्मक और प्रेरक संदेश पहुंचे।

परेड में महिला सशक्तिकरण पर आधारित आकर्षक झांकियां, महिला ब्लैक कमांडोज़ तथा महिला घुड़सवार टोलियां प्रमुख आकर्षण होंगी। महिला पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से फिल्म बार्डर-2 का विशेष प्रदर्शन प्रस्तावित है। साथ ही परेड कमांडर, महिला शक्ति केंद्र की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक तथा वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस आयुक्त आवास पर सम्मान भोज आयोजित करने की योजना भी बनाई गई है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, नवनिर्मित म्यूजियम, चल रहे निर्माण कार्य, आवासीय क्षेत्रों की स्वच्छता और समग्र सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने परेड टोलियों की ड्रिल, अनुशासन, टर्न-आउट और आचरण को उच्चतम मानकों के अनुरूप बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव, डॉ. ईशान सोनी, एसीपी मानसी दहिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा