शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस ने की गौपूजा

ईश्वरगंगी तालाब स्थित गौशाला में विधिवत पूजन, गौरक्षा का लिया संकल्प

 

वाराणसी। गौमाता की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने वाले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में कांग्रेस ने पौराणिक कुंड ईश्वरगंगी तालाब स्थित गौशाला में विधिवत गौपूजा कर गौरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया।

 

गौपूजा के बाद अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गौमाता, संत समाज, लोकमाता अहिल्याबाई द्वारा संरक्षित धरोहरों और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान और सनातन आस्था पर चोट यह दर्शाता है कि मोदी और योगी सरकार की नीतियां सनातन विरोधी हैं।

 

अजय राय ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद जैसे महान सनातन धर्मगुरु, जिन्होंने जीवनभर समाज को ज्ञान, संस्कार और धर्म का मार्ग दिखाया, उनसे आज यह साबित करने को कहा जा रहा है कि वे शंकराचार्य हैं। उन्होंने इसे पूरे सनातन समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि जिन संतों के विचारों से लाखों लोगों को दिशा मिली, उन्हें अपने सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए अनशन पर बैठना पड़ रहा है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मणिकर्णिका घाट के सौंदर्याकरण पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सौंदर्याकरण के नाम पर इस पवित्र घाट की मूल आत्मा को नुकसान पहुंचाया गया है। मणिकर्णिका केवल एक घाट नहीं, बल्कि सनातन धर्म की आस्था का वैश्विक केंद्र और मोक्ष का द्वार माना जाने वाला तीर्थ स्थल है।

 

अजय राय ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मूर्ति से जुड़ा वीडियो एआई जनरेटेड है, तो उसके ठोस सबूत सार्वजनिक किए जाएं और यह बताया जाए कि मूर्ति कहां रखी गई है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार के मंत्री और अधिकारी मूर्ति टूटने की बात स्वीकार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उसी मामले को एआई वीडियो बताया जा रहा है, जो सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

गौपूजन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, चंचल शर्मा, विजय देवल, हसन मेहदी कब्बन, नरसिंह दास वर्मा, मनोज वर्मा मनू, अब्दुल हमीद डोडे, धीरज सोनकर, किशन यादव, आनंद चौबे, अनिल पटेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा