नगरीय सीमा के बाहर फिर दौड़ने लगीं ई-बसें

यात्रियों की मांग पर चार रूटों पर बहाल हुआ संचालन, लंका–रामनगर मार्ग अब भी बंद

 

वाराणसी। नगरीय सीमा के बाहर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस की सेवाओं पर लगी रोक से प्रभावित ई-बसों का संचालन एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। दैनिक यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए संबंधित विभाग ने यह निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार, माकंर्डेय महादेव धाम, बाबतपुर–पिंडरा–फूलपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तथा सिधौना मार्ग के लिए कुल दस इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पुनः प्रारंभ किया गया है। इससे इन क्षेत्रों में आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

हालांकि, सामनेघाट पुल पर हाइटगेज लगाए जाने के कारण लंका से रामनगर के बीच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन फिलहाल बंद है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नगरीय निदेशालय के आदेश के चलते ई-बसों को केवल नगर निगम सीमा के भीतर ही संचालित किया जा रहा था, जिससे कई प्रमुख बाजारों और बाहरी रूटों पर इनका संचालन बंद हो गया था।

स्थानीय लोगों की मांग और उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद अब चार प्रमुख रूटों पर ई-बसों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पीटीएम ने बांधा समां, 200 से अधिक माताओं को किया गया सम्मानित   चोलापुर (वाराणसी)। मदर्स डे के अवसर पर श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर…

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    अक्षय राजभर पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग, पुलिस के आश्वासन पर शांत हुए कार्यकर्ता   पिंडरा (वाराणसी)। सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय राजभर पर दर्ज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार