किसान दिवस पर विकास भवन में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक

फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी पीएम किसान की किस्त

 

वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन योजना तथा कृषि से संबद्ध विभागों की गतिविधियों के तहत केसीसी ऋण के लिए स्केल ऑफ फाइनेंस निर्धारण पर चर्चा की गई।

बैठक में कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जनपद के सभी विकास खंडों से बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल ने किया। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को विभिन्न फसलों से संबंधित सूची उपलब्ध कराई और योजनाओं की जानकारी दी।

अंत में किसानों से उनकी वास्तविक लागत के बारे में जानकारी ली गई, ताकि उसी के अनुरूप विभिन्न फसलों के लिए वित्तमान (स्केल ऑफ फाइनेंस) का निर्धारण किया जा सके।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय से फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 74 हजार ऐसे किसान हैं, जिनकी अब तक फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकी है। ऐसे किसानों को 1 अप्रैल से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त नहीं मिल पाएगी।

 

उन्होंने बताया कि 15 से 20 हजार किसानों का डाटा पूरी तरह सही है, जबकि लगभग 10 हजार नाम ऐसे हैं जिन्हें लेखपाल द्वारा ठीक कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त 25 से 30 हजार नामों का मैच स्कोर लेखपाल स्तर पर सही किए जाने की प्रक्रिया में है।

 

बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा पशु एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी गई। बताया गया कि बीमार पशुओं के इलाज के लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करने पर पशु एंबुलेंस सीधे घर पहुंचकर निःशुल्क उपचार करेगी। यदि किसी कारणवश कॉल कनेक्ट न हो, तो संबंधित ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने पर भी एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा