धौरहरा गांव में निकली भव्य कलशयात्रा, 30 जनवरी को हवन-भंडारा
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के धौरहरा गांव में श्रीमद् भागवत महापुराण की सात दिवसीय कथा का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के प्रथम दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ कलशयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गांव का वातावरण भक्ति और जयघोष से गूंज उठा।
आयोजकों के अनुसार भागवत कथा का समापन 29 जनवरी को होगा, जबकि 30 जनवरी को विधिवत हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन कथावाचक डॉ. नन्दलाल तिवारी द्वारा किया जा रहा है। श्रद्धालु प्रतिदिन कथा श्रवण कर भक्ति रस का आस्वादन करेंगे।
कथा के जजमान बेचन मिश्रा रहे। कार्यक्रम में विनय मिश्रा, विकास मिश्रा, दुर्विन्द सिंह, रमेश सिंह, अभय पाण्डेय, बड़कू सिंह, मिथलेश सिंह, जग्गु सिंह, विवेक, नारद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कलशयात्रा से लेकर कथा पंडाल तक भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।




