कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप मामला में,

सोनभद्र पुलिस ने वाराणसी में 28.50 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू की

 

वाराणसी। कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप के अवैध कारोबार के मामले में सोनभद्र पुलिस ने शुक्रवार को वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूरगंज में प्रमुख अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान वाराणसी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

 

सोनभद्र पुलिस के अनुसार, वाराणसी के भेलूपुर, सिगरा एवं चेतगंज थाना क्षेत्रों में स्थित अभियुक्त की कुल 28 करोड़ 50 लाख रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा रही है। कार्रवाई का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा कर रहे हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि न्यायालय सोनभद्र के आदेश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत बीएनएस की धारा 107 में यह कार्रवाई की जा रही है। सबसे पहले भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर महमूरगंज स्थित संपत्ति को जब्त किया गया, जबकि चेतगंज और सिगरा क्षेत्र की अन्य संपत्तियों पर भी जब्ती की प्रक्रिया जारी है।

 

पुलिस के अनुसार, सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता से सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार किया था। बाप-बेटे ने मिलकर उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा नेटवर्क फैला रखा था।

 

जांच में सामने आया है कि शुभम जायसवाल और उसके पिता ने शैली ट्रेडर्स सहित अन्य फर्मों के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप के कारोबार से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की। इसी काले धन से दोनों ने वाराणसी में महंगी संपत्तियां अर्जित कीं।

 

पुलिस ने बताया कि जहां भोला प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं उसका पुत्र शुभम जायसवाल अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन