हरहुआ ब्लॉक में ग्राम पंचायतों को सुशासन का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एलएसडीजी व पीडीआई पर एक दिवसीय कार्यशाला

 

वाराणसी। उपनिदेशक पंचायत, वाराणसी मंडल के मार्गदर्शन में हरहुआ ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत एलएसडीजी (स्थानीय सतत विकास लक्ष्य) एवं पीडीआई (पंचायत उन्नत सूचकांक) विषय पर ग्राम पंचायतों को सुशासन एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक सभागार में सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पवर्षा एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने उपस्थित ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिवों एवं सहायक विकास अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन एवं आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत का सपना तभी साकार होगा, जब प्रधान और सचिव सकारात्मक एवं जिम्मेदार भूमिका निभाएंगे।

 

एडीओ पंचायत रवि सिंह ने बीडीओ हरहुआ का बुके भेंट कर स्वागत करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान और सचिव ही पंचायत स्तर पर विकास की धुरी हैं। समन्वय स्थापित कर योजनाओं को सही दिशा देने से ही रचनात्मक विकास की मजबूत धरोहर खड़ी की जा सकती है।

 

प्रशिक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तव एवं रंजना देवी ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण (एलएसडीजी) तथा पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (पीडीआई) विषय पर प्रधानों व सचिवों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायतों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरहुआ ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरहुआ रवि सिंह ने किया, जबकि समापन सत्र का संचालन जयप्रकाश भारती (जिलाध्यक्ष, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, वाराणसी) द्वारा किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा