मंडल रेल प्रबंधक ने रजत प्रिय को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन द्वारा शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड की राजभाषा व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत अधिकारी वर्ग में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर वाराणसी मंडल में कार्यरत वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय को वर्ष 2023 के लिए राजभाषा हिंदी में सराहनीय योगदान हेतु 3000 रुपये की नकद धनराशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी नवनीत कुमार वर्मा तथा राजभाषा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रजत प्रिय को रेलवे बोर्ड स्तर के इस महत्वपूर्ण राजभाषा पुरस्कार के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से प्रेरणा लेकर वाराणसी मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मंडल में राजभाषा के प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।




