गणेशपुर में सपा व नेशनल इक्वल पार्टी का संयुक्त कार्यक्रम, केक काटकर दी गई बधाई
वाराणसी। वाराणसी के गणेशपुर में गुरुवार को समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता एवं शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी और नेशनल इक्वल पार्टी की ओर से संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिप्रताप सिंह ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी विचारधारा को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आयोजन में गणेशपुर के पार्षद संजय यादव, सपा छात्र नेता पियूष यादव, बिरहा गायक दिनेश सिंह यादव, कमलेश पटेल, राजू पटेल, श्यामबलि पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही।




