ज्ञान की आराधना और स्वतंत्रता का संकल्प

सरस्वती जयंती व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर विद्यालयों में देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में शुक्रवार को माता सरस्वती जयंती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसरों में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति नारों से परिसर को गूंजायमान कर दिया। विद्यालय की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने नेताजी के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रसिद्ध नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” के महत्व को समझाया और विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। साथ ही मां वीणावादिनी के विधिवत पूजन एवं वसंत ऋतु के गीतों के माध्यम से शिक्षा, विद्या और सद्बुद्धि की मंगल कामना की गई।

कैथी ग्राम में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के सेवानिवृत्त अधिकारी श्यामा चरण पांडेय ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायक था और आज़ाद हिंद फ़ौज के माध्यम से उन्होंने अंग्रेजी शासन को कड़ी चुनौती दी।

भन्दहा कला स्थित आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा लाइब्रेरी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्राओं ने नेताजी के साहस, पराक्रम और बलिदान पर अपने विचार रखे। पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशप्रेम, कर्तव्यबोध और सांस्कृतिक चेतना का संचार हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा