चंदौली में मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत जागरूकता अभियान

महिला व बालिका सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन पर दिया गया जोर

 

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद चंदौली में महिला सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एंटी-रोमियो टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया।

 

जागरूकता कार्यक्रमों में महिलाओं से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला योजना, महिला शरणालय, शक्ति सदन एवं सखी निवास जैसी योजनाएं शामिल रहीं।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले महत्वपूर्ण कानूनों के प्रावधान भी समझाए गए। इनमें घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम–2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम–2013, दहेज निषेध अधिनियम–1961 (संशोधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम–1994 शामिल हैं।

 

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। अभियान का उद्देश्य समाज में सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर वातावरण का निर्माण करना बताया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर कन्या पूजन, भैरव बाबा की हुई आरती

    11 कुंवारी कन्याओं को कराया गया भोजन, दक्षिणा देकर किया सम्मानपूर्वक विदा; सुख-समृद्धि की कामना के साथ संपन्न हुआ नवरात्रि का अनुष्ठान     चहनिया (चंदौली)। शारदीय नवरात्रि की नवमी…

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर के सौंदर्यीकरण पर जोर, संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने की मांग     चहनिया। मां काली मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धार्मिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत