सपा कार्यालय मुगलसराय में श्रद्धा से मनाई गई संत गुरु रविदास जयंती

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा—कर्म से होती है इंसान की पहचान, जाति से नहीं

 

मुगलसराय (चंदौली)। समाजवादी पार्टी कार्यालय मुगलसराय में संत शिरोमणि, महान समाज सुधारक एवं मानवता के प्रतीक संत गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को यह अमर संदेश दिया कि इंसान की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है। उन्होंने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संदेश आज भी समाज को समानता, प्रेम और भाईचारे की राह दिखाता है।

पूर्व सांसद ने कहा कि संत रविदास जी ने जाति-पांति और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया और यह सिद्ध किया कि हर मानव समान है। उनका संपूर्ण जीवन मानवता, भक्ति और सामाजिक समरसता की सच्ची मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा तय करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, सियाराम यादव, रोहित यादव, मनीष यादव, रामनाथ यादव और परमेश्वर यादव सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनहित और सच्चाई को सर्वोपरि रखना पत्रकार का धर्म: घनश्याम पाठक

    पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली के आई कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह में पत्रकारों को एकजुटता का संदेश   चंदौली। पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली इकाई की ओर से बुधवार को आयोजित…

    पैगा (डबरिया) में घनश्याम पाठक का दौरा, मनोज कुमार चौबे से की शिष्टाचार भेंट

    पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा   चंदौली। दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक शनिवार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक