गणतंत्र दिवस पर भदोही पुलिस की बड़ी उपलब्धि

115 गुम व खोए मोबाइल बरामद, स्वामियों को सौंपे

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भदोही पुलिस ने आमजन के हित में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। पुलिस ने 115 गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद में गुम मोबाइलों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल, जनसुनवाई तथा डायल-112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

 

रिजर्व पुलिस लाइन, ज्ञानपुर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

 

मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने भदोही पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, तकनीकी दक्षता और जनसेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जाता रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा