भदोही में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बेहतर कार्य करने वालों को मिला सम्मान

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथों पर एसआईआर (शिफ्टिंग, इनक्लूजन, रिमूवल) फॉर्म भरवाने, घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने तथा कैंप आयोजित कर प्रभावी कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। 25 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने नगर पालिका परिषद भदोही के मोहल्ला कजियाना स्थित बूथ संख्या 317 के बीएलओ रमेश कुमार को उनके सराहनीय कार्य के लिए ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

बीएलओ रमेश कुमार के सम्मानित होने की सूचना पर संबंधित बूथ से जुड़े मतदाता भी जिला मुख्यालय पहुंचे और इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने। मतदाताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्य की सराहना की।

 

कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि बीएलओ की सक्रिय भूमिका से मतदाता सूची अधिक शुद्ध, पारदर्शी और समावेशी बनती है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त होती है। जनपद भदोही में आगे भी इस प्रकार के प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती