राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भदोही में जागरूकता पदयात्रा

मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवाओं ने दिया मतदान का संदेश

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, भारत सरकार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इंदिरामिल, भदोही में मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. माया रहीं। उन्होंने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पदयात्रा महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर क्षेत्रीय वन विभाग कार्यालय, भदोही के पीछे से प्राथमिक विद्यालय राम रायपुर होते हुए पुनः महाविद्यालय प्रांगण में आकर संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान लोकतंत्र में मतदान के महत्व को दर्शाने वाले प्रेरणादायी नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। आयोजकों ने बताया कि मतदान ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

पदयात्रा के समापन अवसर पर जिला युवा अधिकारी राम गोपाल चौहान ने महाविद्यालय परिवार, मुख्य अतिथि एवं समस्त छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी से आगामी चुनावों में राष्ट्रहित में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में डॉ. रुस्तम अली, शिवम राय, आनंद यादव, डॉ. राजकुमार सिंह यादव, डॉ. अनीश कुमार मिश्रा, डॉ. अंकिता तिवारी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा एनएसएस और स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति