भदोही में उद्योग बंधु व निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक, व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

सीडीओ ने कहा—निवेश व रोजगार बढ़ाने को उद्यमियों के प्रति अपनाएं सहयोगात्मक रवैया

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित उद्यमियों, व्यापारियों और निवेशकों को आश्वस्त किया कि उनसे संबंधित सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों और उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाए, ताकि जनपद में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें और उद्योग सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

सीडीओ ने खाद्य विभाग, विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, व्यापार कर विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

बैठक में जिला पंचायत भदोही द्वारा बुनकरों को धारा 133 के अंतर्गत लाइसेंस के लिए भेजे गए नोटिस, बीडा भदोही द्वारा नए उद्योगों की स्थापना एवं नॉन-जेडए भूमि पर उद्योग लगाने हेतु नक्शा पास कराने में धारा 80 की बाध्यता समाप्त करने तथा उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-5) के अंतर्गत जनपद भदोही को प्राप्त 700 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लक्ष्य की पूर्ति पर विशेष चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा के दौरान विकास खंडों में लंबित मामलों पर सीडीओ ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति समीक्षा में एलडीएम को निर्देशित किया गया कि जिन बैंकों की प्रगति असंतोषजनक है, उनके नोडल अधिकारी अगली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक, निर्यातक, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, जनपद के व्यापारी, उद्यमी, निवेशक तथा व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा