कैथी मार्कंडेय महादेव घाट पर पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ सम्पन्न

भजन-कीर्तन, रुद्राभिषेक व गंगा आरती के साथ यज्ञ का समापन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट पर विगत पांच दिनों से आयोजित विश्व कल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ मंगलवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ का आयोजन श्री महारुद्राभिषेक रुद्रपुर देवरिया की जनकल्याण समिति एवं कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर के महंत विनोद गिरी जी महाराज के तत्वावधान में किया गया।

पांच दिवसीय यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन, सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप, संध्या भजन तथा मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन हुआ। यज्ञ पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विनोद पांडेय, उपाध्यक्ष पंडित राजन तिवारी, मंत्री विमल पांडेय, प्रबंधक पंडित अरुण पांडेय, कोषाध्यक्ष पंडित रविन्द्र तिवारी, महेश चंद्र पाण्डेय सहित महंत विनोद गिरी महाराज, गिरीनारी महाराज, कृष्णकांत, राजन, दिनेश चंद्र, राकेश चंद्र तथा सैकड़ों भक्तों का सक्रिय सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति, जनकल्याण और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। यज्ञ के सफल आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम