मुनारी रोड स्थित निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर के पास पुलिस की कार्रवाई
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुनारी रोड स्थित निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर के पास से आरोपी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शक्ति कुमार निवासी परानापुर कंजर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।





