ग्लोबल श्लोक प्रतियोगिता में वाराणसी की छात्राओं की शानदार सफलता

राज्य स्तर पर रमा पांडे प्रथम, फलक नाज द्वितीय; अन्य छात्राओं को भी मिला सम्मान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। हार्टफुलनेस संस्थान के तत्वावधान में वैश्विक मार्गदर्शक पद्मभूषण श्रद्धेय कमलेश डी. पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित ग्लोबल श्लोक प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है। राज्य स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

आर के कान्वेंट स्कूल, वाराणसी की छात्रा रमा पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। वहीं जिला पंचायत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौबेपुर की कक्षा 7 की छात्रा फलक नाज ने द्वितीय स्थान हासिल कर जिले को गौरव दिलाया। उल्लेखनीय है कि फलक नाज को पूर्व में देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती की छात्रा आफरीन बानो को भी सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय की शिक्षिका डॉ. सुमन कुमारी ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रधानाचार्या मधु यादव के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में फलक नाज को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्थान की मेडिटेशन ट्रेनर सुश्री शोभिता श्रीवास्तव ने कहा कि यह उपलब्धि केवल छात्राओं ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में संस्कार, एकाग्रता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं, जिससे वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा