स्व. आनंद रत्न मौर्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, मां वैष्णो क्लब विजेता

फाइनल में भगवती माता स्पोर्टिंग क्लब को 15 रनों से हराया, विजेता-उपविजेता सम्मानित

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चिरईगांव (वाराणसी)। पूर्व सांसद स्वर्गीय आनंद रत्न मौर्य की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए फाइनल मुकाबले में मां वैष्णो क्लब, चिरईगांव की टीम ने भगवती माता स्पोर्टिंग क्लब, रुस्तमपुर को 15 रनों से पराजित कर शील्ड अपने नाम कर ली।

उल्लेखनीय है कि चंदौली लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे स्व. आनंद रत्न मौर्य की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत के युवाओं द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार से शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता में चिरईगांव, सारनाथ, नेवादा, महमूरगंज, रुस्तमपुर, गौराकला सहित क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया।

तीसरे दिन बुधवार को 20 ओवर का फाइनल मैच चिरईगांव और रुस्तमपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें चिरईगांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 रनों से जीत दर्ज की। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को नकद पुरस्कार व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पूर्व ग्राम प्रधान धनंजय सिंह मौर्य ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अजय मौर्य, दीपक मौर्य, संजीवन, सबलू, विशाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा