यूजीसी संशोधन अधिनियम के विरोध में पिंडरा तहसील के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा, बिल वापस न लेने पर पिंडरा महोत्सव के विरोध की चेतावनी

वाराणसी। यूजीसी संशोधन अधिनियम को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विरोध अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को पिंडरा तहसील के सवर्ण अधिवक्ताओं ने संशोधित यूजीसी बिल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा को सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस संशोधन से शिक्षण संस्थानों में एक वर्ग विशेष के छात्रों का शोषण होगा और यह सवर्ण छात्रों के भविष्य व करियर को समाप्त करने वाला कानून है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होगा तथा समाज में वर्ग संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि यूजीसी संशोधन अधिनियम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों मौन हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने इस कानून को वापस नहीं लिया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा, साथ ही पिंडरा महोत्सव का भी विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन में अंकित मिश्रा, आलोक पाण्डेय, राजन सिंह, अश्वनी सिंह, श्याम सिंह, विजय शर्मा, संतोष सिंह, राजेश सिंह, नवीन सिंह, सरोज राय, अविनाश चौबे, सतीश पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    MMSS इंग्लिश स्कूल का वार्षिक उत्सव बना प्रेरणा का पर्व, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। ग्रामीण अंचल में शिक्षा की अलख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक