प्रधानमंत्री व गृह मंत्री ने पत्र भेजकर जताया शोक

आईआईएमसी निदेशक की माता के निधन पर अजांव गांव पहुंचकर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के अजांव गांव निवासी भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली के निदेशक डॉ. राकेश उपाध्याय की माता लीलावती उपाध्याय के निधन पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह ने डाक द्वारा शोक पत्र भेजकर परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मातृश्री के देहावसान से जीवन में उत्पन्न हुई रिक्तता को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की। गृह मंत्री अमित शाह ने भी पत्र के माध्यम से परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इसी क्रम में अजांव गांव पहुंचकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चंद यादव, मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालुता, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, विधायक नीलकंठ तिवारी, एमएलसी विजय पाठक, विधायक त्रिभुवन राम, विधायक सुशील सिंह तथा पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गांव में शोक का वातावरण रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत लीलावती उपाध्याय के स्नेहिल एवं संस्कारयुक्त जीवन को स्मरण करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    लहरतारा में गैस रिसाव से हादसा, जर्जर मकान बना मौत का जाल   वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह गैस रिसाव से हुए तेज धमाके के…

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    चोलापुर पुलिस ने हाजीपुर कब्रिस्तान के पास से दबोचा, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज   चोलापुर (वाराणसी)। थाना चोलापुर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    धमाके ने छीन ली दो जिंदगियां, मलबे में दबी चीखें

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में फूलपुर पुलिस की कार्रवाई, जुआ खेलते तीन गिरफ्तार

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश

    जाति प्रमाण पत्र निरस्तीकरण के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, पत्ते पहनकर जताया आक्रोश