यूजीसी बिल 2026 पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सराहनीय : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा

डिस्क्रिमिनेशन नियमों पर रोक को बताया समाजहित में महत्वपूर्ण कदम, 19 मार्च को अगली सुनवाई

वाराणसी। यूजीसी 2026 के कथित भेदभाव संबंधी नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय का अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने स्वागत किया है। महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नन्द पांडेय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाकर समाज और शिक्षा व्यवस्था के हित में सराहनीय पहल की है।

संपूर्णा नन्द पांडेय ने बताया कि सुनवाई के दौरान न्यायालय ने इन नियमों की भाषा को अस्पष्ट बताया है तथा इनके दुरुपयोग की संभावना पर भी चिंता जताई है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष बाद भी समाज को पूरी तरह जातिगत भेदभाव से मुक्त नहीं किया जा सका है और ऐसे में इस प्रकार के कानून समाज को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे ले जाने वाले सिद्ध हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर पहले ही अनुभवी कानूनविदों की समिति बनाकर गहन विचार किया जाना चाहिए था। यह कार्य सरकार को करना चाहिए था, लेकिन अब माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप कर आवश्यक संतुलन स्थापित किया है।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव ने इस निर्णय को सवर्ण समाज और हिंदू एकता की जीत बताते हुए आशा व्यक्त की कि सरकार सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सोच-समझकर और न्यायसंगत निर्णय लेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा