18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के भरे जा रहे मतदाता फॉर्म

शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में फॉर्म 6, 7 व 8 भरने का विशेष अभियान

 

प्रयागराज। अठारह वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से शिवचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, प्रयागराज में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं के फॉर्म संख्या 6, 7 व 8 भरे गए। जिन क्षेत्रवासियों को पूर्व में नोटिस जारी हुए थे, उनके प्रकरणों का निस्तारण आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी कर किया गया।

यह कार्य निर्वाचन आयोग भारत सरकार के मार्गदर्शन में सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर, संबंधित क्षेत्र के बीएलओ एवं बूथ प्रवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम सुबह लगभग 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। सभी मामलों के समाधान के उपरांत अभियान का समापन किया गया।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी चंद्र बाजपेई, सुपरवाइजर रवि प्रकाश सिंह, भारतीय जनता पार्टी नमामि गंगे विभाग काशी क्षेत्र के सह संयोजक राजेश शर्मा सहित सत्रह व अतरसुईया क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित रहे।

बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल के निर्देशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश श्रीवास्तव व नमामि गंगे विभाग के प्रदेश संयोजक कृष्णा दीक्षित के निर्देशन में 29 व 30 जनवरी को सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची सर्वेक्षण का कार्य कर रहे हैं।

अभियान के तहत जिन मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, उनके पुनः पंजीकरण के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। साथ ही, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी युवा मतदाताओं के फॉर्म संख्या 6 भरकर निरंतर जमा किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा