मारकंडेय महादेव धाम में विश्व कल्याण की कामना से सात दिवसीय अनुष्ठान का दिव्य समापन, 

महामृत्युंजय जप, रुद्राभिषेक व पार्थिव शिवलिंग पूजन से भक्तिमय हुआ वातावरण

 

कैथी (वाराणसी)। गंगा–गोमती के संगम तट पर स्थित प्रसिद्ध मारकंडेय महादेव मंदिर में विश्व शांति और जनकल्याण की भावना से आयोजित सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार को विधिविधानपूर्वक संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम 23 जनवरी से 27 जनवरी तक चला, जिसमें श्रद्धालुओं की निरंतर सहभागिता रही।

अनुष्ठान के दौरान वैदिक महामृत्युंजय जप, श्रीमहामृत्युंजय रुद्राभिषेक, पार्थिव शिवलिंग की स्थापना, देवी पूजन तथा कुंडली यज्ञ सहित विविध धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई गईं। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन प्रतिवर्ष यजमानों के कल्याण और विश्व शांति की कामना के साथ किया जाता है।

कार्यक्रम श्री महा रुद्राभिषेक जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के सहयोग से विनोद गिरी के माध्यम से संपन्न कराया गया। अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर विनोद पाण्डेय, विमल पाण्डेय, राजन तिवारी, अरुण पाण्डेय, महेश चंद्र पाण्डेय, प्रेम शंकर पाण्डेय, अग्रेनन्दन पाण्डेय, दिनेश चंद्र पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, राजन पाण्डेय, राम लखन पाण्डेय, गौतम पाण्डेय, देवीदीन पाण्डेय, ऋषिराज तिवारी, श्रीभगवान पाण्डेय, संदीप तिवारी, राम मनोहर पाण्डेय, अंकित तिवारी, पप्पू पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, मारकंडेय पाण्डेय, द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, अमन पाण्डेय, वृजेश पाण्डेय, अशोक तिवारी, राजेश पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, पं. गिरजा शंकर तिवारी, पं. सागर पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, पं. विरु पाण्डेय, पं. अजय पाण्डेय सहित अनेक श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सद्भाव का संदेश देते हैं तथा भविष्य में भी यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा