श्रीराम कथा में केवट प्रसंग की भावपूर्ण व्याख्या से भावविभोर हुए श्रोता

अचलानन्द महाराज ने चौपाई के भावार्थ से समझाया भक्ति, सेवा और समर्पण का मर्म

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। श्रीराम कथा के षष्ठम दिवस पर पंचवटी से पधारे कथा व्यास अचलानन्द महाराज ने केवट प्रसंग की अत्यंत भावपूर्ण और मार्मिक व्याख्या प्रस्तुत की। कथा के दौरान “मागी नाव न केवट आना, कहइ तुम्हार मरम मय जाना” चौपाई के भावार्थ को विस्तार से समझाते हुए उन्होंने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

कथा व्यास ने बताया कि यदि श्रीराम केवट से सीधे कहते तो वह तत्काल चरण धोने को तत्पर हो जाता, किंतु “चितइ जानकी लखन तन” का भाव यह दर्शाता है कि प्रभु का एक चरण लक्ष्मण और दूसरा माता सीता के अधिकार में था। ऐसे में केवट को एक-एक चरण की सेवा कर संतोष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज का केवट दोनों चरणों को दांव पर लगाकर बैठा है और कहता है— “बिना पग धोये नाथ नैया न चढ़ैहों।” इसी भाव में लक्ष्मण और माता सीता की ओर देखकर श्रीराम का मुस्कुराना मानो उनकी इच्छा जानने का संकेत था।

कथा के दौरान मोहन तिवारी, परमानंद एवं नरेंद्र द्वारा वाद्य यंत्रों की मधुर संगत पर “फिर तेरे चरणों का मैं हूँ गुलाम, मेरे अलबेले राम” भजन प्रस्तुत किया गया, जिससे पूरा पंडाल भक्ति रस में झूम उठा।

कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में सत्यम, शिवम, सुंदरम् मिश्रा परिवार सहित क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण